महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा होगी सर्वोच्च प्राथमिकता : आईजी निवेदिता कुकरेती कुमार

नैनीताल। कुमाऊं परिक्षेत्र की आईजी निवेदिता कुकरेती कुमार ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर पुलिस विशेष फोकस करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल तैयार करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि महिलाएं और बच्चे बिना किसी भय के अपना जीवन व्यतीत कर सकें।

आईजी ने कहा कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशील और प्रभावी पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाएंगे तथा आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर अपराधों की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों को सीखने और उन्हें पुलिसिंग में लागू करने में समय लगेगा, लेकिन इससे कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी परिसर में बीएससी प्रवेश प्रक्रिया दूसरे दिन भी जारी

उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों और नीतियों का प्रभावी अनुपालन उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। साथ ही युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए भी विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक मंडल उपाध्यक्ष विक्रम सिंह राठौर की आवाज में संपन्न हुई

आईजी ने कहा कि वर्तमान में कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के बीच बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन पुलिस सभी विभागों के समन्वय से व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने का प्रयास कर रही है। महिला एवं बाल सुरक्षा को केंद्र में रखकर पुलिस जनता का विश्वास और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित करेगी।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad