रक्षिका लर्निंग हब के विद्यार्थियों का हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

नैनीताल । गत दिवस सीबीएसई 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में रक्षिका लर्निंग हब के विद्यार्थियों ने सफलता के परचम लहराये हैं। जहां कृतिका तड़ागी 97% कनक दुर्गापाल 94% नमन भौर्याल 92% के साथ-साथ सभी विद्यार्थियों ने सफलता के नये आयाम स्थापित किये है। यहां बताते चलें के रक्षिका लर्निंग हब की संचालक ई0 रेनू नैनवाल मेवाड़ी ने वनस्थली विद्यापीठ से मास्टर आफ टेक्नोलॉजी की डिग्री प्राप्त की है तथा देश के प्रतिष्ठित संस्थान भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में एक साल की इंटर्नशिप भी प्राप्त की है। यहां यह बताना भी प्रासंगिक होगा की ई0 रेनू हल्द्वानी के ख्याति प्राप्त, प्रतिष्ठित हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, की प्रथम बैच की स्टूडेंट रही है। इंजीनियर रेनू ने यह भी साबित कर दिया की उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद नौकरी की तरफ दौड़ की होड़ से बचने का प्रयास किया जाना चाहिए। स्वरोजगार से भी स्वावलंबन तथा आत्मनिर्भर बनने का सपना भी पूरा किया जा सकता है। वर्तमान में इंजीनियर रेणु की कोचिंग में कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों को विज्ञान गणित और भौतिक विज्ञान विषय स्वयं इनके द्वारा पढ़ाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रोबोटिक और ड्रोन आदि पर भी मांग के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाता है।











