नगर पंचायत लालकुआं के सभागार में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया

नैनिताल ।नगर पंचायत लालकुआं के सभागार में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह लौटनी जी के द्वारा की गई ।आयोजन में सी.एम. एम .सीमा पांडेय द्वारा पुनर्गठित पीएम स्वनिधि योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। साथ ही स्वनिधि से समृद्धि योजना की पूर्ण जानकारी दी गई। योजना के अंतर्गत क्रेडिट कार्ड के विषय में भी विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
डिजिटल लेन-देन की भी जानकारी दी गयी।
​इस अवसर पर प्रथम चरण आवेदन द्वितीय चरण आवेदन व तृतीय चरण आवेदन किये गये, स्वनिधि से समृद्धि योजना के अंतर्गत प्रोफ़ाइलिंग भी की गई । अधिशासी अधिकारी श्री ईस्वर रावत के द्वारा वेंडर्स को ज्यादा से ज्यादा योजना का लाभ लेने को कहा गया ।
कार्यक्रम में नगर पंचायत लालकुआं से मनोज , विजय,सीमा कुंवर,व स्थानीय वेंडर मीना, ऊषा देवी ,जाफरी,नरेश पाल, राजकुमार कश्यप उपस्थित रहे।