धामी सरकार की जन-समर्पित पहल: धारी विकासखंड में बहुद्देशीय शिविर, मुख्य कृषि अधिकारी करेंगी अध्यक्षता

नैनीताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार की जन-समर्पित एवं समाधान-केंद्रित कार्यशैली के तहत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 22 दिसंबर, 2025 को विकासखंड धारी में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर हिमगिरि स्टेडियम, लेटीबूंगा में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु टम्टा द्वारा की जाएगी।
शिविर में ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी, आवेदन, शिकायत निस्तारण, पात्रता मार्गदर्शन एवं विभागीय सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जाएंगी। विशेष रूप से कृषि, पशुपालन, उद्यान, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, आयुष, शिक्षा, राजस्व, ग्राम्य विकास, बैंक/वित्तीय संस्थानों की सेवाओं पर फोकस रहेगा।
जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि वे शिविर में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें, जिससे सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।
यह बहुद्देशीय शिविर सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में एक सशक्त पहल है, जो “जन-जन की सरकार” की अवधारणा को साकार करता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का शेफ समुदाय से संवाद, उत्तराखंड के स्वाद को “लोकल से ग्लोबल” बनाने का आह्वान, सभी होटलों के मेन्यू में पारंपरिक उत्तराखंडी व्यंजन शामिल करने के निर्देश, शेफों के लिए साझा प्लेटफॉर्म बनाने की दिशा में पर्यटन विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, श्रीअन्न बना उत्तराखंड के समग्र विकास और रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम,पारंपरिक व्यंजनों की शुद्धता और मानकीकरण पर सरकार का फोकस, युवाओं के लिए फूड स्टार्टअप, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी में नए अवसर, शेफ संवाद से निकले विचार देंगे उत्तराखंड के पर्यटन और संस्कृति को नई पहचान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad