डीएसबी परिसर में ‘मिशन ग्रीन’ के तहत पौधारोपण, प्रो. प्रीति चतुर्वेदी ने किया नेतृत्व

नैनीताल l डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन ग्रीन: प्रकृति ऑक्सीजन देती रहे, पर्यावरण खुशहाल रहे’ अभियान के अंतर्गत आज गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर की वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. प्रीति चतुर्वेदी ने विभागीय टीम के साथ परिसर में पौधारोपण किया।
जिसमें परिसर में देवदार, बुरांश, पदम , बांज तथा हाइड्रेंजिया के पौधे रोपे गए। प्रो. चतुर्वेदी ने कहा, “पर्यावरण हमारी विरासत ही नहीं, जीवन देने वाली कड़ी है। बरसात में वृक्ष प्रजाति के पौधे अवश्य लगाएं।” उन्होंने देवदार को ‘भगवान की लकड़ी’, पदम को धार्मिक महत्व वाला, बांज को ओक प्रजाति और बुरांश को राज्य वृक्ष व बहुउपयोगी प्रजाति बताया। हाइड्रेंजिया अपने खूबसूरत पुष्पों के लिए जाना जाता है। इस दौरान प्रो. एसएस बरगली, विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, प्रो. किरण बरगली, डॉ. कपिल खुल्बे, डॉ. हिमानी कार्की, डॉ. नवीन पांडे, शीतल कोरंगा, विशाल बिष्ट, मोहित खाती, लीला पंत, आयुषी आदि मौजूद रहे।












