आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कार चालक पर हुई कार्यवाही

नैनीताल:::: तल्लीताल क्षेत्र में पुलिस ने एक बार फिर कार में लगा पार्टी का झंडा उतारकर आदर्श आचार संहिता का पढ़ाया पाठ तो वही युवक ने कहा उसे मालूम नहीं कि आचार संहिता लागू है । पुलिस ने आचार संहिता का उलंघन करने पर वाहन स्वामी के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम को पुलिस तल्लीताल बस स्टैंड पर चैकिंग अभियान चला रही थी तभी तल्लीताल की तरफ से एक युवक अपनी कार से मल्लीताल की ओर आ रहा था। कार में आगे से राजनैतिक पार्टी का झंडा लगा देख पुलिस ने कार चालक को रोककर आचार संहिता का उलंघन न करने की बात कहकर झंडा उतारने को कहा तो युवक के द्वारा बताया गया कि उसे मालूम नहीं कि आचार संहिता लागू हो चुकी है।

वही तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि हरियाणा निवासी मंजूद के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई साथ ही वाहन में रखे सभी झंडे जप्त कर लिया गए।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad