तल्लीताल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी डकैती के मामले में फरार चल रहे दो आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नैनीताल। भवाली रोड क्षेत्र में बीते 3 अप्रैल को हुई डकैती की वारदात में शामिल दो आरोपितों को पुलिस ने किया है गिरफ्तार। जानकारी के मुताबिक बीती 3 अप्रैल को मूल रूप से गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश और हाल जिला फरीदाबाद हरियाणा निवासी मोहित पुत्र हीरालाल ने तल्लीताल थाने में तहरीर देकर उनके साथ डकैती होने की बात कही थी।

पीड़ित ने 5 युवकों पर उसकी कार और नकदी लूटपाट करने का आरोप लगाया था पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दमुआ ढुंगा निवासी अभी ले क्षमता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
पुलिस ने बीते दिनों दो आरोपितों दमुआ ढुंगा काठगोदाम निवासी देवेंद्र कुमार और अमन कुमार के घर पर न्यायालय द्वारा जारी किए गए वारंट चस्पा कर मुनादी भी करवाई थी। पुलिस ने कुर्की करने की चेतावनी दी। इसके बावजूद भी आरोपित का कोई पता नहीं। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि देवेंद्र और अमन नैनीताल की ओर आ रहे हैं जहां पुलिस ने दोनों युवकों को दबोच लिया। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि दोनों आरोपितों को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया है जबकि मामले में दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं जल्दी इन्हें ढूंढ लिया जाएगा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad