पौधारोपण अभियान के 686 वे दिन भी जरी रहा

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के आवाहन पर संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम व संघर्ष समिति कुमाऊँ मंडल विकास निगम के सहयोग से अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान के 686 वे दिन निगम मुख्यालय नैनीताल मे पौधारोपण के साथ धरना प्रारंभ किया। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि कुमाऊं मंडल व गढ़वाल मंडल विकास निगम में संविदा में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण व संविदा कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन देने,व सेवानिवृत कर्मचारियों के भुगतान के संबंध में धरना प्रारंभ किया गया है। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनके नेतृत्व में संयुक्तकर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा 3 जुलाई 2024 से राज्य ही नहीं अपितु देश में अपनी तरह काअनूठा पौधारोपण अभियान चलाया गया जो अभी तक भी जारी है। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि निगम प्रशासन को चाहिए कि कर्मचारियों की समस्याका समाधान हो। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कंचनचंदोला ने कहा की निगम के सभी कर्मचारियों को अपनी मांगों के समाधान के लिए धरना कार्यक्रम में शामिल होना होगा उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के महामंत्री नीरज जोशी ने कहा कि सरकार को चाहिए कि तुरंत समस्याओं का समाधान करते हुए कर्मचारियों की जायज मांगे मानी जाए। धरना कार्यक्रम में चंद्र सिंह राठौड़, दिनेश सांगुडी दीपचंद जोशी ,त्रिभुवन ,देवेंद्र सहित निगम कर्मचारी उपस्थितरहे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा अभी कल भी उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।












