पालिका का पैसा बिहार के महिला व पुरुष के खाते में मिला पुलिस ने खाता किया ब्लॉक



नैनीताल। नगर पालिका के खाते से एक लाख से ज्यादा की धनराशि निकालने का मामला सामने आया था। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में सामने आया कि बिहार एक महिला व एक पुरुष के खाते में पालिका की धनराशि डाली गई है। पुलिस ने सम्बंधित का खाता सीज कर जांच शुरू कर दी है।

बतादें कि बीते 23 मार्च व व दो अप्रैल को नगर पालिका के बड़ौदा बैंक के खाते से एक लाख 48 हजार तीन सौ रुपये चैक के माध्यम से निकाले जाने का मामला सामने आया था। ईओ की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने चैक व खाते से निकली धनराशि का पता लगा लिया है। एसआई हरीश सिंह ने बताया कि पालिका के खाते से धनराशि निकालने के लिए बनारस में चैक जमा किए गए थे। जो बिहार के एक महिला व पुरुष के खाते में जमा किये गए हैं। बताया कि दोनो व्यक्तियों का खाता सीज कर दिया गया है। मामले में आगे की कारवाई की जा रही है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad