ई रिक्शा बंद होने से राहगीरों को हुई परेशानी

नैनीताल । ई रिक्शा मलिक चालक संगठन ने मंगलवार को ऑटो बंद कर दिए जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी । काउंटर में टिकट लेते वक्त यात्रियों के साथ रोजाना ₹5 को लेकर दिक्कत हो रही है मंगलवार को भी ₹5 के लिए एक यात्री तथा चालक के बीच विवाद हो गया जिसके बाद यूनियन ने सभी ऑटो को को बंद कर दिया । यूनियन के अध्यक्ष नंद बल्लभ जोशी ने बताया कि खुले ₹5 नहीं होने के कारण रोजाना विवाद हो रहा है उन्होंने बताया ₹5 को लेकर हमेशा यात्रियों व चालकों में विवाद होते रहता है ल इस संदर्भ में शीघ्र ही यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल नगर पालिका के अध्यक्ष से मुलाकात करेगा जिसमें निर्णय लिया जाएगा चालकों द्वारा ऑटो बंद कर देने के बाद शाम के वक्त यात्रियों को परेशानी का सामना उठाना पड़ा यूनियन ने अपने दोनों काउंटरों को बंद कर दिया उसके बाद यात्री पैदल ही गए जिसका पूरा फायदा स्थानीय टैक्सी चालकों ने उठाया ।