वेतन ना मिलने से परेशान पालिका कर्मी कार्य बहिष्कार को तैयार

नैनीताल::::: बीते दो माह से वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण अब पालिकाकर्मियों के सुर विरोधी होने लगे है। जल्द वेतन नहीं मिलने की दशा में कर्मचारी कार्यबहिष्कार की तैयारी में है। बुधवार को
कर्मचारी ईओ के साथ वेतन के संबंध में वार्ता करेंगे। यदि बात नहीं बनी तो कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा।
बता दे कि बीते दो माह से पालिका कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। बीते दिनों ईओ से हुई वार्ता में कर्मियों को भुगतान का आश्वासन मिला था। मगर ढाई महिने बाद भी भुगतान नहीं होने से अब कर्मचारी कार्यबहिष्कार का मन बना रहे हैं। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ सचिव सोनू सहदेव ने बताया कि

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 17 से 26 अगस्त तक आयोजित होगा MENU कैम्प-2026, 5 यूके नेवल यूनिट NCC द्वारा नौकायन अभियान के साथ साहस, नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व पर विशेष जोर

भुगतान नहीं होने से अब कर्मचारी कार्यबहिष्कार का मन बना रहे है। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ सचिव सोनू सहदेव ने बताया कि पूर्व में ईओ अशोक वर्मा से वेतन के संबंध में दो बार वार्ता की चुकी है। मगर बजट नहीं होने का हवाला देकर महज आश्वासन ही मिला है। उन्होंने बताया कि बुधवार को संगठन पदाधिकारी ईओ से वार्ता करेंगे। अगर जल्द वेतन भुगतान नहीं किया गया तो कुमाऊं आयुक्त को शिकायती पत्र देने के बाद कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  वनस्पति विज्ञान विभाग के मिशन ग्रीन में भारत रत्न पंजी गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल के निदेशक ,शिक्षाविद एवं शोधार्थी डॉ इंद्र दत्त भट्ट शामिल हुए । डॉ भट्ट ने विभाग में देवदार , पदम ,बुरांस ,बांज , जिनको , बेडू के पौधे रोपे
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad