मंगोली क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने का विरोध
नैनीताल l सरोवर नगरी के निकटवर्ती मंगोली क्षेत्र में नए वित्त वर्ष से शराब की दुकान खुलना को लेकर क्षेत्र की महिलाओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में मंगोली में शराब की दुकान नहीं खोलना दी जाएगी सोमवार को जिला पंचायत की उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट तथा ग्राम प्रधान प्रेम मेहरा के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाएं मंगोली में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने पर सभा की तथा आक्रोश व्यक्त किया तथा जमकर नारेबाजी भी की l उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यहां पर दुकान खोली गई तो महिलाएं आत्मदाह करेगी उन्होंने कहा की जिला प्रशासन द्वारा यहां पर शराब की दुकान खोला जाना प्रस्तावित है और यहां से कुछ दूरी पर स्कूल है उन्होंने कहा कि शराब की दुकान खोलकर यहां का माहौल बिगड़ जाएगा l उन्होंने शराब की दुकान हटाकर ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की l किसी भी हालत में शराब की दुकान नहीं चाहिए उन्होंने कहा कि यदि शराब की दुकान यहां खोली गई तो क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधि इस्तीफा दे देंगे l उन्होंने कहा कि अभी महिलाएं शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रही हैं यदि शराब की दुकान यहां से नहीं हटाई गई तो वह आंदोलन को तेज कर देंगे उन्होंने कहा कि यदि शराब की दुकान नहीं हटाई गई तो 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का क्षेत्र के लोग बहिष्कार करेंगे l









