डॉ एच सी पंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल के निर्देश पर जनपद में कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई


नैनीताल । डॉ एच सी पंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल के निर्देश पर आज 7 मई 2026 को जनपद में कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई । जनपद में 389860 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है । नैनीताल में लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल पर कार्यक्रम का विधि वत शुभारंभ डॉक्टर सरस्वती खेतवाल नगर पालिका अध्यक्ष, नैनीताल द्वारा किया गया । उनके द्वारा अपील की गई एल्बेंडाजोल की दवा अपने बच्चों को अवश्य खिलाएं । प्रत्येक बच्चे को साल में दो बार एल्बेंडाजोल की टेबलेट अवश्य लेनी चाहिए ताकि बच्चे रोग मुक्त हो सके उनके पढ़ाई में ज्यादा ध्यान रख सके और उनकी स्कूल में उपस्थित शत प्रतिशत सुनिश्चित हो सके।
डॉक्टर अनिरुद्ध गंगोला द्वारा कहा कि यह दावा पूर्ण रूप से सुरक्षित है इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है यह बच्चों के लिए आवश्यक है पेट में कीड़े होने पर बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास नहीं हो पता इसलिए। बच्चों को दवा अवश्य खिलाएं। एक और दो साल के बच्चे को आधी टैबलेट और तीन से 19 साल तक के बच्चों को एक पूरी टैबलेट दी जानी चाहिए। साथी उनके द्वारा बताया गया कि बच्चों को आई की टेबलेट भी अवश्य लेनी चाहिए ताकि उनके भीतर आयरन की कमी ना रहे बच्चे एनीमिया के शिकार ना हो पाए।
मदन मेहरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत जनपद के समस्त स्कूलों और आंगनवाड़ी में एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जा रही हैं। जो बच्चे आज दवा खाने से छूट जाएंगे उनको 14 मई 2026 को मॉप अप दिवस पर सभी स्कूल एवं आंगनवाड़ी पर खिलाई जाएगी। साथ ही उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि वर्तमान में समस्त सरकारी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ समस्त प्राइवेट स्कूलों में भी एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जा रही है. प्प्रत्येक सप्ताह समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनवाड़ी के माध्यम से भी आईएफए बच्चों को खिलाई जा रही हैं।
कार्यक्रम का संचालन हरेंद्र कठायत द्वारा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम पर भुवन चंद्र त्रिपाठी प्रधानाचार्य, मदन मेहरा, सरयुनंदन जोशी, दीवान बिष्ट, हेम जलाल,पवन कुमार, दिनेश बोरा, पूनम जंतवाल, बिना मेहरा, रवि उप्रेती, आनंद खंडूरी , उपस्थित रहे।
……………………………………………………
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जनपद नैनीताल