उत्तराखंड क्रांति दल के आवाहन पर डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के वंचित राज्य आंदोलनकारियों की एक बैठक व्योम रेस्टोरेंट में वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी गोविंद लाल शाह की अध्यक्षता में संपन्न हुई

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल के आवाहन पर डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के वंचित राज्य आंदोलनकारियों की एक बैठक व्योम रेस्टोरेंट में वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी गोविंद लाल शाह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसका संचालन राज्य आंदोलनकारी गोविंद सिंह रावत लिट्टे द्वारा किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी की गई लेकिन उसमें जिन आंदोलनकारियों ने 2017 से 2021 तक अपने आवेदन जमा किए थे उनका नाम उस सूची में शामिल नहीं है। पहले तो उनका नाम सूची में शामिल किया जाए। साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की की वंचित राज्य आंदोलनकारियों को राज्य आंदोलनकारी का दर्जा देने के लिए शीघ्र ही जनपद में चिन्हीकरण समिति का गठन करते हुए पूर्व की भांति चयन प्रक्रिया अपनाते हुए आंदोलनकारी घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य बनने से पूर्व डीडीहाट विधानसभा की जनता ने राज्य की लड़ाई लड़ने वाले उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी को विधानसभा पहुंचाया ।उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर से एक एक व्यक्ति को राज्य आंदोलनकारी घोषित किया जाए। गोविंद सिंह रावत ने कहा कि अब डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के वंचित राज्य आंदोलनकारी व राज्य आंदोलनकारियो का उत्तराखंड क्रांति दल के नेतृत्व में22 मई को डीडीहाट में एक जुलूस निकाला जाएगा। जिसमें उप जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। दिनेश गुरु रानी ने पौधारोपण अभियान के 671 वेदिन पौधारोपण के साथ शपथ दिलाई।
आज की बैठक में आंदोलनकारी महिपाल सिंह कफलिया, सुभाष जोशी ,राजेंद्र देउपा, अघोषित राज्य आंदोलनकारी नवीन कफलिया, सुनील शाह, विपिन जोशी, रतन गिरी गोस्वामी ,शेर सिंह शाही, दीप चंद्र जोशी, पप्पू खोलिया, भगवान सिंह अलमिया, डॉक्टर लोकेश डसीला,, टिकेंद्र रावल, त्रिलोकराम, बलवंत सिंह चुफाल, रमेश सिंह रौतेला शेखर चंद, धरम सिंह, मानसिंह उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।