पौधारोपण अभियान के 665वे दिन नैनीताल के हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया गया

उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी ने कहा कि कुमाऊं मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम में लंबे समय से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को शासनादेश के बावजूद न तो समान कार्य का समान वेतन दिया जा रहा है नहीं शासनादेश के तहत नियमितीकरण किया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि 5 दिसंबर 2025 को शासनादेश जारी होने के बावजूद अभी तक दोनों निगमो के कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है नियमितीकरण।का लाभ लिए बगैर कई कर्मचारी सेवानिवृत हो गए हैं ।और कई कर्मचारियों का निधन हो गया है। उन्होंने कहा कि क्या सरकार इन्हें नियमितीकरण का लाभ देगी। आखिर इसकी जवाब देगी किसकी है ।इस संबंध में उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा पर्यटन सचिव को नोटिस दिया गया है कि 24 मई तक वार्ता के माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जाए । समाधान न होने पर 25 मई से देहरादून और नैनीताल मुख्यालय में उत्तराखंड क्रांति दल निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर देगा। जिसकी संपूर्ण जवाबदेही निगम प्रशासन और शासन की होगी ।उन्होंने कहा इस संबंध में आज निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर से वार्ता हुई। प्रबंध निदेशक ने कहा कि शीघ्र ही कारवाई की जाएगी। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के नेतृत्व में 3 जुलाई 2024 से राज्य ही नहीं अपितु देश में अपनी तरह का अनोखा पौधा रोपण अभियान अभी तक जारी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का नाम।।‌ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड।।। में दर्ज हो चुका है उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कंचन चंदोला ने कहा कि अब नियमितीकरण के लिए कर्मचारियों के साथ मिलकर आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के महामंत्री नीरज जोशी ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह शीघ्र नियमितीकरण की कार्रवाई करें।
आज पौधारोपण अभियान के 665वे दिन नैनीताल के हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया गया। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।