कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

नैनीताल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल एवं वर्तमान चेयरमैन बाजपुर व नैनीताल विधानसभा प्रभारी श्री गुरजीत सिंह ‘गित्ते के आह्वान पर आज नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल द्वारा नगर अध्यक्ष श्री सचिन नेगी के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, गणेश जोशी तथा डॉ. धन सिंह रावत के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों से संपर्क कर अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी तथा हस्ताक्षर करवाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि उत्तराखंड की लोक कला ऐपण अब देश की ऐतिहासिक धरोहर राष्ट्रपति भवन में अपनी समृद्ध परंपरा की विरासत के साथ दिखाई देगी

नगर अध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जागरूकता फैलाना और सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करना कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर चुप बैठने वाली नहीं है और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से लगातार बुलंद करती रहेगी।

इस हस्ताक्षर अभियान में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय कुमार संजू, कांग्रेस कमेटी नगर उपाध्यक्ष मनोज ममगई, कांग्रेस कमेटी नगर महामंत्री संजय कुमार, कांग्रेस महामंत्री भैय्यू सती, मीडिया प्रभारी नरेश दुर्गापाल, नगर सचिव सुमित साह, नगर सचिव अविनाश शौकिया एवं नगर सचिव जुनैद अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कोटल्या, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्रीमती भावना भट्ट, भवाली नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल, जिला पंचायत सदस्य निशांत कुमार, ग्राम प्रधान ज्योलिकोट नवल आर्या, रामलीला कमेटी अध्यक्ष नवीन जलाल, न्याय पंचायत अध्यक्ष खुरपाताल पवन अधिकारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष NSUI अभिषेक कुमार, मनोज भट्ट, रईस अहमद, राजू लाल, योगेश साह, शैलू उप्रेती, अमन तिवारी, कनवाल जी, रविंद्र राठौर, सिद्धार्थ टंडन, सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दो दिवसीय भीमताल लेक कार्निवाल का होगा आयोज 14 एवं 15 नवम्बर को सजेगी सांस्कृतिक एवं बॉलीवुड प्रस्तुतियों की महफिल
Ad Ad Ad