निधिमणि ओली ने हाईस्कूल में 96.8% अंक हासिल कर बढ़ाया नैनीताल का मान, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा, परिवार में खुशी का माहौल

नैनीताल। नैनीताल की छात्रा निधिमणी ओली ने हाईस्कूल परीक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।ग्राम नैनागांव (पोस्ट ऑफिस ज्योलिकोट) निवासी कु निधिमणी ओली ने हाईस्कूल परीक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने राजकीय कन्या इंटर कालेज से यह सफलता हासिल की है।निधिमणी के पिता भुवन चन्द्र ओली जिलाधिकारी कार्यालय नैनीताल में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता चन्द्रा ओली गृहिणी हैं। निधिमणी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सनवाल पब्लिक स्कूल से कक्षा 8 तक पूरी की।दो भाई-बहनों में निधिमणी सबसे छोटी हैं। उनके बड़े भाई रूद्रनारायण ओली ने भी पिछले वर्ष सनवाल पब्लिक स्कूल से हाईस्कूल परीक्षा में 94.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की थी।निधिमणी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने भी उनकी सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।