जरूरतमंद मेधावी खिलाड़ियों को मिलेगा निःशुल्क खेल प्रशिक्षण

नैनीताल । जिला क्रीड़ा संघ (डीएसए), नैनीताल ने नगर के निपुण, जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निःशुल्क खेल प्रशिक्षण योजना शुरू की है। योजना के तहत क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल में इच्छुक खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिसके लिए प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है l फुटबॉल एवं हॉकी के लिए गोविंद सिंह बोरा क्रिकेट के लिए सौरभ सिंह रावत, वॉलीबॉल के नीरज सिंह बिष्ट और बास्केटबॉल श्री दीपक सिंह बिष्ट की नियुक्ति की गई है l डीएसए के महासचिव मनोज जोशी ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को मंच देना है जो आर्थिक कारणों से उचित प्रशिक्षण एवं संसाधनों से वंचित रह जाते हैं। चयनित खिलाड़ियों को आवश्यकतानुसार शैक्षिक सहायता (आर्थिक सहयोग) तथा निःशुल्क खेल किट भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारेगी, बल्कि नैनीताल को खेल क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाएगी। जिला क्रीड़ा संघ ने सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में योजना से जुड़कर लाभ उठाने की अपील की है। खिलाड़ी पंजीकरण कर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शेरवुड कालेज का मसूरी में परचम , बना ओवर आल चैंपियन

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad