तम्बाकू मुक्त भारत का दिया संदेश


नैनीताल । घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी पिथौरागढ़ द्वारा आज राजकीय इंटर कॉलेज टोटा नौला में तम्बाकू मुक्त भारत अभियान पर जागरूकता अभियान चलाया गया सोसाइटी के सदस्य गिरीश ओली ने स्कूल के बच्चों को नशे से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी उनका कहना था कि जो आजकल सादी बारातों में जनम दिन में या किसी भी पूजा के प्रोग्रामों में लोग नशे का ज्यादा इस्तमाल कर रहे है जिसमें समाज में दिन प्रतिदिन कुरीतियाँ फैलती जा रही है जिससे समाज के युवा उसके चपेट में आरहे है उनका कहना है जिस प्रकार आप दो ढाई लाख की शराब नशे की चीजें आप सादी बारातों में बांट रहे है उसके बदले आप उस पैसे से किसी गरीब की लड़की की सादी में अपना अहम योगदान दे सकते है या किसी गरीब लड़के या लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए उनके हाइयर एजुकेशन में मदद कर सकते है इससे समाज का भला होगा और घर से नशा मुक्त का संदेश दे सकते है बाद में तम्बाकू मुक्त भारत में बच्चों के साथ भाषण प्रतियोगिता आयोजित कराई गई सभी बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और भारत से नशा कैसे कम कर सकते है इसमें अपने विचार व्यक्त किये सभी प्रथम द्वितीय और तृतीय एवं चतुर्थ आने वाले बच्चों को सोसाइटी की तरफ से पुरस्कृत किया गया स्कूल के प्रधानाचार्य ने सोसाइटी के कामों की प्रशंसा करते हुए कहा इस तरह के प्रोग्राम से बच्चों को जागरूक होने में मदद मिलती है और बच्चे सही रास्ता अपना कर अपने जीवन में अच्छा काम करते है उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रोग्राम हमेशा होते रहना चाहिए जिससे बच्चे जागरूक हो सके
सोसाइटी के संस्थापक अजय ओली ने कहा कि आने वाले समय में सोसाइटी लगातार इन अभियानों के द्वारा बच्चों जागरूक करने का काम करेगी उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य स्कूल टीचर्स एवं बच्चों इस अभियान को सफल बनाने के लिए दिल से धन्यवाद अदा किया