सरोवर नगरी में एक बार फिर हुआ हल्का हिमपात

नैनीताल:::: नगर के बारापत्थर, स्नो व्यू, नयनापीक, अयारपाटा समेत किलबरी के इलाकों में बुद्धवार को एक बार फिर से हिमपात होने लगा है। जबकि नीचे क्षेत्रों में पानी बरस रहा है। मौसम के इस मिजाज से नगरवासियों की दुश्वारियां फिर बड़ गई है। हाड़ मांस कंपाने ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने मौसम बदलने का पूर्वानुमान जता दिया था वहीँ बुधवार सुबह घने काले बादलों ने दस्तक दे दी और सुबह 10 बजे से पानी बरसना शुरू हो गया था । अब ऊंची चोटियों में बर्फ गिरने लगी है। जिसके चलते सरोवर नगरी जबर्दस्त ठंड की चपेट में आ गई है। पारा शून्य से नीचे जा पहुंचा है। मौसम ने एक बार फिर से दुश्वारियां बड़ा दी हैं। ठंड के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुस्कील हो रहा है। बारिश, बर्फबारी व ठंड के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने लगा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को लोक भवन नैनीताल में कुमाऊं मंडल एवं नैनीताल जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर क्षेत्र की प्रशासनिक, विकासात्मक एवं पर्यटन संबंधी स्थिति की समीक्षा की।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad