मातृ दिवस पर लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने माताओं को किया सम्मानित

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा आज मातृ दिवस पर आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर संघर्ष शील दर्जनभर माताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने किया।
मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने सभी सभी महिलाओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिवार एवं समाज के निर्माण में माता का योगदान अतुलनिय है उन्होंने सभी माताओ के त्याग और समर्पण को नमन किया। नैनीताल बैंक के प्रबंधक राजेंद्र सिंह उपस्थित माता औ की सकरी सहभागिता की सराहना की तथा उन्हें समाज की सशक्त धुरी बताया इससे पूर्व क्लब द्वारा सभी माता औ का स्वागत एवं अभिनंदन क्या गया क्लब द्वारा आज 12 संघर्षील महिलाओं को सम्मानित किया गया। कंचन भंडारी, अर्चना चौधरी, अंजू जगाती, लतिका जलाल, शाही, सोनू रावत, स्वाति बोरा, चित्रा पांडे, गीता मेहरा, मीनू अग्रवाल हल्द्वानी की शशि सिंह एवं सौम्या अग्रवाल के नाम शामिल हैं। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, ज्योति ढोंडियाल, कंचन जोशी, दीपा पांडे ,हेमा भट्ट, आभा शाह रानी शाह, जीवंती भट्ट, विनीता पांडे, रमा भट्ट ,अनुराधा भट्ट, सविता, लारा , दया कुंवर, मधुमिता , जूही अग्रवाल, मानसी गर्ग ,भावना शाह ,दीपिका बिनवाल, वंदना जोशी, विमलेश गोस्वामी , तुलसी शाह, गीता शाह, आशा पांडे, सरस्वती मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन क्लब की सचिव प्रगति जैन एवं मीनाक्षी कृति ने किया।











