कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने विश्वविद्यालय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम को भव्य तथा ऐतिहासिक बताते हुए इसकी सफलता पर कुलपति प्रो.दीवान सिंह रावत को पुष्प गुच्छ ,भागवत गीता तथा देवदार का पौधा भेंट कर धन्यवाद दिया

नैनीताल l कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने विश्वविद्यालय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम को भव्य तथा ऐतिहासिक बताते हुए इसकी सफलता पर कुलपति प्रो.दीवान सिंह रावत को पुष्प गुच्छ ,भागवत गीता तथा देवदार का पौधा भेंट कर धन्यवाद दिया। हिमालय का प्रसिद्ध पौधा देवदार जिसके औषधीय गुणों के साथ धार्मिक तथा सांस्कृतिक महत्व भी है । कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तथा राज्यपाल उत्तराखंड लेफ्टिनेंट(सेवानिवृत्त) जनरल गुरमीत सिंह तथा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत को विशिष्ट अतिथि के रूप में एक साथ पधारने पर कूटा ने हर्ष व्यक्त किया । उप राष्ट्रपति जी की उपस्थित से कार्यक्रम अति गरिमामय हुआ तथा कार्यक्रम ऐतिहासिक तथा भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की सफलता कूटा द्वारा कुलपति को बधाई दी। इस अवसर अध्यक्ष प्रो.ललित तिवारी , डी एस डब्लू प्रो.संजय पंत, महासचिव डॉ. विजय कुमार तथा स्पोर्ट्स अंबेसडर डॉ. नागेंद्र शर्मा शामिल रहें।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad