उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 660वे दिन भी जारी रहा।
नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 660वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 660वे दिन उपनयन संस्कार को पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए डीडीहाट के भनड़ा में भनडा निवासी आनंद राम के नाती व रमेश कुमार के पुत्र करन ने अपने उपनयन संस्कार पर एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। आनंद राम ने कहा कि पौधारोपण अभियान से जुड़ना सौभाग्य की बात है। रमेश कुमार ने कहा कि प्रकृति संरक्षण महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में स्थानीय जनता उपस्थित रहीं।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि पिथौरागढ़ में डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिशन सिंह चुफाल की पुत्री जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका चूफाल ने पौधा रोपण अभियान से जुड़ते हुए पौधा रोपण किया। दीपिका चूफाल ने कहा कि वह अपनी हर सालगिरह पर पौधारोपण करेंगे। बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि दिनेश गुरु रानी द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। पौधारोपण प्रकृति संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।











