उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 705वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 705वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 705वे दिन डीडीहाट बंदरलीमा खिरचना दुर्गा मंदिर परिसर में पौधारोपण किया।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनके द्वारा 5 जून से 21 जून तक पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत कल 21 जून को स्लोगन।।। लगाओ पौधा।। करो योग।। मिलेगी शुद्ध हवा ।।रहोगे निरोग।। कार्यक्रम के तहत योग करने के बाद बृहद स्तर परपौधा रोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां योग से शरीर स्वस्थ होगा वहीं पौधारोपण से प्रकृति का संरक्षण व शुद्ध हवा की प्राप्ति होगी।
कार्यक्रम में मंदिर के प्रमुख पुजारी चंचल सिंह खोलिया हर सिंह रावल देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।










