अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का धूमधाम से हुआ आयोजन


नैनीताल । उत्तराखंड ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी द्वारा आज तल्ली बमोरी के एक बैंकट हॉल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक कमल वर्मा का संदेश कि सभी बैंक साथी और ग्राहक स्वस्थ तथा दीर्घायु रहे, दिया गया। कार्यक्रम को आयोजित करने में क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत प्रबंधक दीपक पांडे का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में निकटवर्ती शाखाओं, क्षेत्रीय कार्यालय सहित अनेक साथियों द्वारा भी उपस्थिति दी गई, जिसमें हेम पांडे, सुशील कुमार अग्रवाल, अनिल त्रिपाठी, शशांक भारद्वाज, सी एस जोशी आदि उपस्थित रहे। अन्य साथियों में देवेश जोशी, गिरधर रावत, साधना जोशी, शीतल,मनोज दर्मवाल, विनोद सनवाल, नीरज कुमार, मनोज बिष्ट सहित अनेक कार्मिक तथा ग्राहक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में योगाभ्यास शशांक भारद्वाज और अनिल त्रिपाठी द्वारा कराया गया। मंच का संचालन सदैव की तरह ही बी डी नैनवाल द्वारा किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम स्थापना दिवस: आयुक्त, आईजी और एसएसपी ने लिया पार्किंग, कंट्रोल रूम, यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं के सुलभ दर्शन और सुगम आवागमन के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad