शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया

नैनीताल l शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा जनपद के विभिन्न न्यायपंचायत में आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविर हेतु जारी आदेश के क्रम में शुक्रवार को न्याय पंचायत सांगुडीगांव के अंतर्गत विकास खण्ड भीमताल के सभागार कक्ष में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया था । शिविर में सभी विभागों द्वारा अपने अपने विभागों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई । खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बहुउद्देशीय शिविर में पहुंचकर जनता को विभाग से संबंधित जानकारी दी गई । जानकारी देते हुए बिष्ट ने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर में खाद्य विभाग को न्यायपंचायत के विभिन्न ग्राम पंचायतों से राशन कार्ड में नाम जोड़े जाने, नाम हटाए जाने और नए राशन कार्ड बनाने के संबंध में कुल आवेदन प्राप्त हुए जिसमे से २६ आवेदन पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया और ०१ आवेदन पत्र पर कार्यवाही गतिमान है । इस मौके पर न्याय पंचायत सांगुडीगांव के विभिन्न ग्राम पंचायतों से ग्रामीणों द्वारा शिविर में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाया। इस मौके पर कुल १९ आवेदन प्राप्त हुए जिनका मौके पर ही निराकरण किया गया । इस मौके पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बिष्ट द्वारा शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय जनता से अपील की कि सभी राशन कार्ड धारक अपने राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सभी सदस्यों की अनिवार्य रूप से संबंधित उचित दर विक्रेता की दुकान में राशन कार्ड और आधार कार्ड ले जाकर ३० जनवरी तक अनिवार्य रूप से ई केवाईसी करवा लें । इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक भीमताल राम सिंह केड़ा, ब्लॉक प्रमुख डा० हरीश बिष्ट, उपजिलाधिकारी नैनीताल नवाजिश खलीक सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य सहित कई विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे ।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  रिक्त पद भरने में विश्वविद्यालय सक्षम नहीं,*लगातार मांग के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं*शासन रिक्त पदों पर नियुक्ति पर हमेशा दे रहा आश्वासन*जल्द करेंगे मुख्यमंत्री और शासन में वार्ता*10,16,26 की लड़ाई में संयुक्त परिषद का देंगे साथ*कुमाऊं विश्वविद्यालय और अल्मोड़ा विश्वविद्यालय में स्थाई कुलसचिव की मांग*दिवंगत कर्मचारी नेता नरेंद्र रजवार को दी गई श्रद्धांजलि, विश्वविद्यालयों में वर्षों से रिक्त पदों पर कार्यरत उपनल और संविदा कर्मी हों नियमित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad