आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती कुमार ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट

नैनीताल । मंगलवार को आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती कुमार ने कुमाऊं मंडल आयुक्त कार्यालय नैनीताल पहुंचकर मंडलायुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान आईजी कुमाऊं ने कुमाऊं मंडल में कानून व्यवस्था को सुदृढ़, बेहतर और प्रभावी ढंग से अमल में लाने के लिए बहु-आयामी विषयों पर पर चर्चा की। चर्चा में कुमाऊं मंडल में आधारभूत विभिन्न सुविधाओं सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने कुमाऊं विश्वविधालय के पूर्व सहायक कुलसचिव एन एस रजवार के निधन पर पर गहरा दुख व्यक्त एवं शोक व्यक्त किया है।

आईजी निवेदिता कुकरेती कुमार ने मंडलायुक्त को आश्वस्त किया कि शासन के अनुरूप सभी आयामों पर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएंगे और धरातल पर कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए तत्परता से कार्य किया जाएगा।