विवाद के चलते फिर नहीं हो सका लेके ब्रिज का टेंडर

नैनीताल । नगर पालिका लेक ब्रिज ठेका गुरुवार को फिर आपसी विवादों में लटक गया। गुरुवार को लेक ब्रिज का टेंडर खोला जाना था , लेकिन पालिका के आधा दर्जन से अधिक सभासदों ने टेंडर खोलें जाने का विरोध किया। जिसके बाद टेंडर नहीं खोला जा सका, यहां तक की पालिका अध्यक्ष ने अपना इस्तीफा देने की घोषणा भी कर दी । पालिका द्वारा लेक ब्रिज का टेंडर आज को दोबारा खोला जा रहा था । लेक ब्रिज का टेंडर 21 माह के लिए खोला जाना था जिसका पालिका की सभासदों ने विरोध शुरू कर दिया । उन्होंने कहा कि टेंडर 9 माह के लिए ही होना चाहिए पालिका के बायोलॉज में भी यह साफ है कि एक साल से अधिक का टेंडर नहीं हो सकता है। इसके बाद सभासदों ने कहा कि काफी समय से नगर पालिका बोर्ड बैठक नहीं हुई है। कई बार बोर्ड बैठक करने को लेकर सभासदों द्वारा पत्र भी दिया जा चुका है , लेकिन बोर्ड बैठक नहीं हुई उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में 21 माह का टेंडर नहीं होना चाहिए यदि टेंडर करना है तो 9 माह के लिए ही होगा। टेंडर प्रक्रिया चल ही रही ही कि सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता तथा उसके बाद मुख्य कोषाधिकारी उठकर चले गए । कुछ देर बाद सभी सभासद भी वहां से चले गए । सभासदों ने पालिका अध्यक्ष को एक पत्र देकर टेंडर सिर्फ 9 माह के लिए कराई जाने की मांग की है । पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने बताया कि 21 माह के लिये टेंडर करने से पालिका को काफी फायदा मिलता , लेकिन 9 माह का टेंडर करने से पालिका को नुकसान उठाना पड़ रहा था। विवाद के बीच पालिकाध्यक्ष ने इस्तीफा देने की धमकी दे डाली। फिलहाल यह विवाद अभी थमा नहीं है।