डॉ. मोहित सिंह रौतेला को “यंग फैकल्टी आउटस्टैंडिंग रिसर्च अवार्ड” से किया सम्मानित।।


नैनीताल । कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल द्वारा वर्ष 2025 के लिए “यंग फैकल्टी आउटस्टैंडिंग रिसर्च अवार्ड (आर्ट्स)” डॉ. मोहित सिंह रौतेला को प्रदान किया गया।
यह सम्मान उन्हें राजनीति विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शोध योगदान, अकादमिक सक्रियता और उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए दिया गया। कार्यक्रम में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान एस.रावत,पूर्व कुलपति गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रो. एम . एस. रावत,तथा शोध निदेशक/आर.डी.सी., प्रो. एन.जी. साहू द्वारा डॉ. रौतेला को सम्मानित किया गया।वक्ताओं ने कहा कि युवा शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं शोध पहचान को मजबूत करता है। डॉ.रौतेला की यह उपलब्धि राजनीति विज्ञान विभाग के साथ-साथ पूरे कुमाऊँ विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।
राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो.नीता बोरा शर्मा ने डॉ.रौतेला को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान विभाग के लिए भी गर्व की बात है और युवा शिक्षकों को शोध के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर डीएसबी परिसर की निदेशक एवं राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. नीता बोरा शर्मा ,डीन आर्ट्स प्रो.रजनीश पांडे,डीन कॉमर्स प्रो.अतुल जोशी ,डीन साइंस प्रो. संजय पंत,विजिटिंग प्रोफेसर प्रो. ललित तिवारी,डीन एग्रीकल्चर प्रो.एल.एस लोधियाल , पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो कल्पना अग्रहरि , पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो. महेंद्र राणा,प्रो.रितेश साह,डॉ.मनोज बिष्ट,डॉ.कुबेर गिनती,डॉ.दीपक मेलकानी,डॉ.पूरन अधिकारी,डॉ,हरदेश कुमार,डॉ भूमिका प्रसाद,डॉ पंकज सिंह,संजय मेहता सहित विश्वविद्यालय के अनेक वरिष्ठ प्राध्यापक, विभागीय सदस्यों, शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने डॉ. रौतेला को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।