कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा के अध्यक्ष डॉ ललित तिवारी ने पूर्व रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री तथा संसद नैनीताल लोकसभा अजय भट्ट को ज्ञापन दिया
नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा के अध्यक्ष डॉ ललित तिवारी ने पूर्व रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री तथा संसद नैनीताल लोकसभा अजय भट्ट से मुलाकात की तथा उन्हें एक ज्ञापन दिया जिसमें नियमितीकरण के कट ऑफ डेट 2026 करने ,संविदा प्राध्यापकों का वेतन यू जी सी नियमनुसार करने सहित नैनीताल में साथ नंबर में हुए सड़क भूस्खलन पर कार्य शीघ्र प्रारंभ करने एवं उसके लिए आवश्यक बजट मुक्त करने सहित नैनीताल जाम निवारण हेतु ठोस सल्यूशन की बात रखी । इस अवसर पर संसद प्रतिनिधि गोपाल रावत , डी एस ए महासचिव मनोज जोशी शामिल रहे ।












