सभासद मनोज साह जगाती गैस एजेंसी के बाहर प्रदर्शन में बैठे

नैनीताल l नैनीताल में गैस वितरण का समय निश्चित न होने एवं उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी के समाधान के लिए सभासद मनोज साह जगाती पर्वत गैस एजेंसी कार्यालय के बाहर शुक्रवार को प्रदर्शन में बैठे l गैस वितरण का समय निर्धारित नहीं होने से उपभोक्ताओं की नहीं मिल रही गैस l
सभासद जगाती ने कहा कि गैस वितरण का कोई समय निश्चित नहीं है। शुक्रवार को बारापत्थर से शेरवुड मार्ग में कई उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल पाई। गैस बुकिंग के बाद भी आपके विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से कोई सम्पर्क नहीं किया जाता, जिससे उन्हें वितरण के समय की जानकारी नहीं मिल पाती। जिसके इस मार्ग के उपभोक्ता भूखे-प्यासे सुबह से शाम तक गैस सिलेंडर लेकर सड़क पर खड़े रहने को मजबूर हैं l जो अत्यंत असंतोषजनक स्थिति है। गैस वितरण की सूचना क्षेत्र के सभासद को भी नहीं दी जाती है। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि गैस वितरण का समय पूर्व निर्धारित करें, बुकिंग के बाद उपभोक्ता को मैसेज या कॉल से सूचित करें l साथ ही क्षेत्रीय सभासद को भी जानकारी देने हेतु उचित कार्यवाही करें , जिससे जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।










