कांस्टेबल मनोज जोशी ने पर्यटक का मोबाइल खोजबीन कर लौटाया

नैनीताल। सरोवर नगरी में ग्रीष्म कालीन पर्यटक सीजन इन दिनों जोरो से चल रहा है। जिसके चलते नगर में काफी भीड़ लगी हुई है। ऐसे में कई पर्यटकों के मोबाइल फोन भी गुम हो जा रहे हैं, तो कई बच्चे भी अपने माता पिता से बिछुड़ जा रहे हैं। शुक्रवार को भी, दिल्ली से आये पर्यटक कमल अपना मोबाइल फोन एक टैक्सी वाहन में भूल गये। जब वह मल्लीताल पहुंचे, तो उनकी जेब में मोबाइल फोन नहीं था। जिसके बाद वह रिक्शा स्टैंड के बाद पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल मनोज जोशी को उन्होंने बताया कि वह दिल्ली से यहां पहुंचे हैं, जब हल्दवानी से नैनीताल पहुंचे, उसके बाद से उनका फोन कही गुम हो गया। उसके बाद कांस्टेबल मनोज जोशी ने जिस वाहन में पर्यटक आए थे, उसके चालक को चौकी में बुलाया और मोबाइल फोन चालक ने लौटा दिया। इसके बाद कांस्टेबल मनोज ने मोबाइल फोन पर्यटक कमल को सौंप दिया। जिसके बाद पर्यटक ने कांस्टेबल मनोज का आभार व्यक्त किया। इससे पहले भी, कांस्टेबल मनोज पर्यटक सीजन में कई पर्यटकों का पर्स व मोबाइल फोन लौटा चुके हैं, जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  बृहस्पतिवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में आयुक्त/ सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याएं सुनी,समस्याओं में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हड़पने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद, जैसे गम्भीर मामलों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित को निर्देश दिए गए
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad