शासकीय समर कैम्प में बच्चों ने नाट्य कला का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
देहरादून I आज दिनांक 31 मई 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में आयोजित समर कैम्प में बच्चों को प्रार्थना अभ्यास, विभिन्न खेल एवं नाट्य कला का प्रशिक्षण दिया गया ।
अध्यापक एवं समर कैम्प प्रभारी मन मोहन बहुगुणा ने भारतीय भाषा के अतिरिक्त विभिन्न योग एवं नाट्य कला की जानकारी दी, अध्यापिका श्रीमती सुनीता खंडूरी ने खेल करवाए। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. स्वामी एस. चंद्रा ने समाज में विभिन्न कार्यों की जानकारी दी, इस अवसर पर सर्वश्री मन मोहन बहुगुणा, श्रीमती सुनीता खंडूरी, डॉ स्वामी एस चंद्रा के साथ ही विधार्थियों ने भाग लिया।












