आनंदशाला शिविर में बच्चों ने भरपूर मनोरंजन किया।
देहरादून। आज दिनांक 9 जून 2026 को शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (पंजी-1988) के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में प्रति दिन की तरह खेल से प्रारंभ हुआ, सभी को पौराणिक खेल खिलवाये गए।
आज शिविर संयोजक एवं शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ स्वामी एस चंद्रा का अवतरण दिवस था इस लिए समर कैम्प में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं एवं यूनिवर्सिटी के प्रशिक्षुओं ने बड़ी धूमधाम से मनाया, इस अवसर पर सभी यूनिवर्सिटी के प्रशिक्षुओं ने नृत्य भी किया तथा सभी विद्यार्थीयाें को मिष्ठान वितरण किया गया।
डॉ स्वामी ने बताया कि शिविर का आयोजन विगत 2022 से किया जा रहा है, बच्चों हिंदी, अंग्रेजी, गणित, कला एवं खेल-खेल में कई विषयों की अच्छी जानकारी दी जाती है,
सबके सामने बोलना अपनी बात को बिना संकोच किए कहना, अपने से बड़ों के साथ व्यवहार करने के विषय पर ध्यान दिया जाता है।
शिविर में पौराणिक एवं बुद्धिमता वाले खेल खिलवाये जाते हैं जैसे मत चूको चौहान, सर्पगति, नमस्ते जी, नेताजी की खोज, बाघ बकरी, महापुरुषों के नाम, हिन्दी अंकों की गणना।
एक दूसरे के साथ मिलकर रहना, कोई भी वस्तु को एक दूसरे के प्रयोग करने के बारे में बताया जाता है, लघु एवं कार्टून वाली शिक्षाप्रद फिल्में दिखा कर उनकी जिज्ञासा के बारे में समझा जाता है, बच्चों से प्रश्नोत्तर करके उनके मस्तिक की परीक्षा भी ली जाती है।
अध्यापिका श्रीमती रोशनी इष्टवाल ने यूनिवर्सिटी के सभी स्टूडेंट्स एवं विद्यार्थियों से बात करके उनकी जिज्ञासा को जाना, प्रशिक्षुओं को बच्चों से बात करना, उनके बारे में जानना, उनको उनके स्थिति के अनुसार पढ़ाना, बच्चों के साथ खेल-खेल में कुछ सीखने के बारे में बताया।












