मुख्यमंत्री धामी ने किया कुमाऊं विश्वविद्यालय की कुल 5658.04 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

भीमताल । निर्मित केंद्र पोषित योजना के तहत 507.2 लाख से सोनगांव में निर्मित अकादमिक भवन, डी एस बी परिसर में 582.38 लाख से छात्रावासों का पुनर्निर्माण व आईटी प्रयोगशाला का निर्माण कार्य तथा पीएम ऊषा योजना के तहत 4568.46 लाख अनुदान से मुख्य प्रशासनिक भवन में रेनोवेशन, योगा, गणित और बी एड भवन के निर्माण कार्यों का मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण किया गया।

कुलपति ने भीमताल परिसर में किया पौधारोपण

कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दीवान सिंह रावत ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान परिसर के निदेशक प्रो एल के सिंह, प्रभारी कुलसचिव राकेश विश्वकर्मा, विश्वविद्यालय के एनआईआरएफ संयोजक प्रो अर्चना नेगी साह, तकनीकी संकायाध्यक्ष प्रो अनीता सिंह द्वारा भी पौधरोपण किया गया।
परिसर भ्रमण के दौरान कुलपति द्वारा भीमताल सोनगांव में निर्माणाधीन लॉ कॉलेज और ब्लॉक रोड में फार्मेसी ब्लॉक के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और कार्यदाई संस्था की आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कुलपति द्वारा परिसर में संचालित परीक्षाओं का भी निरीक्षण किया गया। वहीं भ्रमण के दौरान उनके द्वारा फार्मेसी विभाग की वेबसाइट का भी लोकार्पण किया गया। इस मौके पर संकायाध्यक्ष बायोमेडिकल प्रो महेंद्र राणा, संकायाध्यक्ष प्रबंध अध्ययन प्रो अमित जोशी, विभागाध्यक्ष फार्मेसी प्रो कुमुद उपाध्याय, डॉ राजेश्वर कमल कांत, डॉ बामाप्रसाद दत्ता, डॉ संतोष उपाध्याय, डॉ हितेश पंत, डॉ लक्ष्मण रौतेला, भगवान ध्यानी, गिरीश भट्ट, गोकर्ण सिंह सहित शिक्षक कर्मचारी शामिल हुए।