जू शटल सेवा के टेंडर में किया जाएगा परिवर्तन

नैनीताल। नगर पालिका की ओर से जू शटल सेवा की निविदा जारी की गई थी। जिसकी 20 जुलाई को निविदा खोली गई।लेकिन निविदा खोलने पर एक भी टेंडर नहीं पडा। पालिका ने शटल सेवा के लिए इलेक्ट्रिक कार का ही विकल्प रखा है।शटल सेवा में अधिकतम 10 कारो का संचालन किया जाएगा।इस कारण टेंडर नहीं पड़ा।
हालाँकि पालिका ने टेंडर की समय सीमा एक साल से बढ़ाकर दो साल की थी। जिसके बाद पालिका की ओर से दोबारा जू शटल के लिए टेंडर अपलोड किया गया।लेकिन दोबारा भी किसी की ओर से टेंडर नहीं डाला गया। जिसके बाद अब पालिका की ओर से टेंडर में बदलाव करने की योजना बनाई जा रही है।
योजना के अनुसार अब टेंडर की समय सीमा को दो साल से बढ़ाकर पॉंच साल किया जाएगा।
पालिका प्रशासक केएन गोस्वामी ने बताया कि बताया कि जू शटल सेवा का दो बार टेंडर जारी करने के बाद भी कोई इच्छुक ठेकेदार नहीं मिला।जिस कारण अब टेंडर में परिवर्तन किया जाएगा।टेंडर की समयावधि को बढ़ाकर पॉंच साल किया जाएगा।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad