कार लूट मामले में अब भी चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

नैनीताल। भवाली रोड में बीते तीन अप्रैल को लूट मामले में एक की गिरफ्तारी के एक सप्ताह बाद भी चार आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग पाए हैं।
बता दे कि बीते तीन अप्रैल को मूल रूप से गौतमबुद्ध नगर यूपी निवासी मोहित की ओर से तल्लीताल थाने में पांच युवकों पर वाहन व नगदी लूट का मुकदमा दर्ज करवाया गया था। पुलिस और एसओजी की टीम ने मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन लूअ को अंजाम देने वाले चार युव‌क पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। जबकि पुलिस रोज आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि आरोपियों की तलाश को लेकर कई स्थानों में दबिश दी जा चुकी है। लेकिन आरोपी फरार हैं। बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad