नैनीताल में एलपीजी गैस सिलेंडरों के वितरण में हो रही अव्यवस्था को लेकर एआरओ सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने प्रबंधक को दिए सख्त निर्देश

नैनीताल । क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने नैनीताल स्थित विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार होम डिलीवरी के माध्यम से पर्वत गैस एजेंसी के प्रबंधक अंकिता पांडे को उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर वितरित करने के निर्देश दिये हैं । उन्होंने कहा कि जब भी रोस्टर के अनुसार किसी क्षेत्र में गैस सिलेंडर का वितरण किया जाय उस क्षेत्र में DAC नंबर की संख्या से लगभग 10 सिलेंडर अधिक लेकर वाहन में भेजे जाए ताकि कोई भी उपभोक्ता गैस सिलेंडर प्राप्त करने से वंचित न रहे । उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की कि वे किसी भी स्थल में गैस सिलेंडर की लाइन लगाकर खड़ें न हों संज्ञान में आया है कि कुछ अराजक तत्व जिस दिन धर्मशाला में गैस वितरण होती है उससे एक दिन पहले ही धर्मशाला में नेपाली मजदूरों को खड़ा कर सिलेंडर की लाइन लगा दे रहे हैं इस संबंध में उन्होंने कहा कि यदि यह मामला पुनः प्रकाश में आता है तो इस स्थिति में गैस सिलेंडरों को अवैध समझकर जब्त कर दिया जाएगा । कोई भी उपभोक्ता किसी भी स्थित में निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य का भुगतान किसी भी कर्मचारी को न करें यदि किसी कर्मचारी द्वारा अधिक मूल्य लिया जाता है या गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का प्रकरण संज्ञान में आने पर इसे गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । एआरओ ने पर्वत गैस एजेंसी के मैनेजर को संबंधित ठेकेदार को क्षेत्रांतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में होम डिलीवरी के माध्यम से ही गैस वितरण करने के निर्देश देते हुए ठेकेदार द्वारा बरती जा रही अनियमितता के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए ।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में यूथ कांग्रेस ने फूंका सरकार-पुलिस का पुतला

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad