उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और लेक सिटी नैनीताल प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 21 जून, 2026 को एक महत्वपूर्ण विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है

नैनीताल । उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और लेक सिटी नैनीताल प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 21 जून, 2026 को एक महत्वपूर्ण विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम नैनीताल क्लब सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। इस संगोष्ठी का मुख्य विषय ‘सामाजिक सरोकारों के प्रति पत्रकारिता के दायित्व’ रखा गया है, जिसमें समाज के प्रति मीडिया की भूमिका और उसकी जिम्मेदारियों पर गहन मंथन किया जाएगा। इस संगोष्ठी के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में 50 वर्षों की सेवाएं दे चुके नैनीताल समाचार के संपादक राजीवलोचन साह को सम्मानित भी किया जाएगा ।
​इस गरिमामयी कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा, महासचिव प्रयाग पाण्डे ने बताया कि गोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रतुल जोशी व वरिष्ठ पत्रकार राजशेखर पंत होंगे ।
प्रतुल जोशी का आकाशवाणी में 34 वर्षों का शानदार सफ़र रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में सेवाएं दी। रेडियो के लिए विभिन्न विषयों पर 80 से अधिक रेडियो डॉक्यूमेंट्री का निर्माण, एफ़ एम रेडियो पर 1500 से अधिक लाइव शो, रेडियो हेतु नाटकों का लेखन, एक नाटक का अमेरिका के न्यू जर्सी नगर में मंचन, रेडियो कार्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत हुए हैं ।
उन्हें रेडियो के अलावा अख़बारों और विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में कॉलम लेखन,यात्रा वृत्तांत, व्यंग्य,कविता,साक्षात्कार ,संस्मरण, अनुवाद,
नाट्य समीक्षा जैसी ढेर सारी विधाओं में लेखन का अनुभव है। 31 मार्च, 2022 को आकाशवाणी, अल्मोड़ा से सेवानिवृत्ति हुए ।
संगोष्ठी में भाग लेने के लिए देहरादून,हरिद्वार,उधमसिंहनगर,हल्द्वानी आदि स्थानों से कई वरिष्ठ पत्रकार नैनीताल क्लब पहुंच गए हैं ।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  शिल्पकार सभा नैनीताल द्वारा टिहरी जिले के लंबगांव में अनुसूचित जाति के 18 वर्षीय युवक केतन लाल की निर्मम हत्या के विरोध में डॉ. अम्बेडकर भवन, तल्लीताल से डॉ. अम्बेडकर मूर्ति, तल्लीताल तक एक कैंडल मार्च निकाला गया।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad