AIWC नैनीताल ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

नैनीताल । अखिल भारतीय महिला परिषद (AIWC) नैनीताल शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद की सदस्याओं एवं स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं समाज में स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन तथा योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर वक्ताओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा तनावमुक्त जीवन जीने में सहायता मिलती है।
परिषद की पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग के प्रचार-प्रसार का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर अमिता साह
नीमा पांडे रेखा पंत मुन्नी तिवारी आदि उपस्थित रहे
अंत में AIWC नैनीताल शाखा की ओर से सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।