नगर पालिका परिषद् नैनीताल के सभागार मे मंगलवार को पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर्स हेतु लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया

नैनीताल । नगर पालिका परिषद् नैनीताल के सभागार मे मंगलवार को पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर्स हेतु लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया। लोक कल्याण मेला में वेंडर्स को निम्न बिंदुओं पर जानकारी प्रदान की गयी। 1. जिन वेंडर्स के द्वारा प्रथम चरण का ऋण पूर्ण कर दिया गया है, उन्हें द्वितीय चरण के ऋण लेने हेतु प्रेरित किया गया। 2.जिन वेंडर्स के द्वारा द्वितीय चरण का ऋण पूर्ण कर दिया गया है, उन्हें तृतीय चरण के ऋण लेने हेतु प्रेरित किया गया। 3. जिन वेंडर्स के द्वारा द्वितीय चरण का ऋण पूर्ण कर दिया गया है, उन वेंडर्स को क्रेडिट कार्ड हेतु प्रेरित किया गया। 4. समस्त वेंडर्स को डिजिटल लेनदेन हेतु भी प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में सी,एम,एम, सीमा पाण्डेय, चन्दन भण्डारी, सोनू तिवारी, सीमा कुंवर के साथ-साथ वेंडर्स समिति के विजय कुमार, केशी राम, कमला, लीला, जमीर अहमद सहित अन्य वेंडर्स उपस्थित रहे।