शिक्षाविद् , चिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ•श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर शक्तिकेंद्र मैं कार्यक्रम आयोजित किया गया

नैनीताल । शिक्षाविद् , चिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ•श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर शक्तिकेंद्र कृष्णापुर के संयोजक संतोष कुमार और प्रभारी श्री प्रदीप आर्या के नेतृत्व में शक्तिकेंद्र कृष्णापुर के सभी बूथों के साथ मिलकर बूथ 115 में महिला आयोग की सदस्य श्रीमती विमला अधिकारी जी के आवास पर डॉ•श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित करी गई । और उनके बताए गए पदचिन्हों पर और उनके विचारों पर विमला अधिकारी जी द्वारा प्रकाश डाला गया। और जिस तरह उनके प्रयासों से आज पार्टी उच्च मुकाम पर है उसी तरह हर एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए मजबूत होने का कार्य करेगा ऐसा संकल्प लिया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महिला आयोग की सदस्य श्रीमती विमला अधिकारी के साथ वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री के एल आर्य, श्रीमती चंद्रा पंत, सरोज आर्या, रेखा जोशी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कविता गंगोला और भी शक्तिकेंद्र के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।