भवाली मोटर मार्ग पॉइंस पर हुआ भीषण सड़क हादसा गहरी खाई में गिरी कार एक की मौत

नैनीताल। नगर के भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग के पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब राजस्थान निवासी पर्यटकों की कार अचानक अनियंत्रित होकर पैराफिर तोड़ के गहरी खाई में समा गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और अन्य को उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार नगर के भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें एक राजस्थान नम्बर की थार अनियंत्रित होकर लगभग 80 फिट गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में सवार तीन लोग राजस्थान के जोधपुर से अपनी थार संख्या 60 सीजी 4574 से नैनीताल की तरफ आ रहे थे। इस बीच भवाली स्थित पॉइंस के पास पर्यटकों की थार अनियंत्रित हो गई और साइड में लगे पैराफिट तोड़ते हुए खाई में गिर गई। आस पास मौजूद अन्य राहगीरों और ने कार चालकों द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ कि टीम ने देर ना करते हुए बचाव कार्य शुरू किया घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खाई से तीनों पर्यटकों को रेस्क्यू कर बाहर निकल गया जिसमें एक पर्यटक की मौत हो गई है जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल है जिन्हें उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल भर्ती कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पौधारोपण अभियान के 653वे दिन भी जारी रहा

मामले में सीओ नैनीताल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सभी घायलों को रेस्क्यू कर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर राहुल कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी पटरानी हेड़ाखान हल्द्वानी की मौत हो गई है। जबकि अरविंद सिंह (24) पुत्र स्व.लक्ष्मण सिंह निवासी दांतीवाड़ा अमियावास जिला जोधपुर और युवराज सिंह पुत्र भरत सिंह शेखावत निवासी जालामंड थाना कृषि जिला जोधपुर राजस्थान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका उपचार जारी है साथ ही सभी के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।