इंडेन गैस सिलेंडरों की सप्लाई में आ रही दिक्कतों के समाधान की मांग को लेकर गुरुवार को भाजपा के एक शिष्टमंडल ने कुमाऊं मंडल विकास निगम के मंडलीय प्रबंधक को निगम मुख्यालय में ज्ञापन सौंपा गया

नैनीताल । इंडेन गैस सिलेंडरों की सप्लाई में आ रही दिक्कतों के समाधान की मांग को लेकर गुरुवार को भाजपा के एक शिष्टमंडल ने कुमाऊं मंडल विकास निगम के मंडलीय प्रबंधक को निगम मुख्यालय में ज्ञापन सौंपा गया ।
ज्ञापन में लंबे समय से इंडेन गैस के घरेलू वी व्यवसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति की व्यवस्थाएं सुचारू न होने पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है ।
इसके अलावा गैस बुकिंग के बाद भी, डी ए सी नम्बर न आने, व्यवसायिक सिलेंडरों के अनियमित वितरण, कई उपभोक्ताओं के बार बार गैस ऑफिस जाने के बाद भी के वाई सी,अपडेट न होने, नैनीताल के समीपवर्ती गांवों में इंडेन गैस के सिलेंडरों की सप्लाई न होने, व्यवसायिक गैस सिलेंडर की गैस गोदाम नारायण नगर से हो रहे वितरण से हो रही परेशानी आदि से अवगत कराया गया है ।
ज्ञापन में इन समस्याओं का तत्काल समाधान करने व व्यवसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति गैस गोदाम के बजाय पूर्व की भांति किए जाने की मांग की गई है ।
यह ज्ञापन भाजपा नेता अरविंद पडियार, भूपेंद्र बिष्ट,लाल सिंह,चंद्र सिंह खन्ना आदि द्वारा दिया गया ।