सी आर एस टी इंटर कालेज नैनीताल मे मोहन लाल साह बाल विद्या मन्दिर की 60 छात्राओ ने मशरूम ब्लॉक का भ्रमण किया

नैनीताल । आज दिनाक 21/04/2026 सी आर एस टी इंटर कालेज नैनीताल मे मोहन लाल साह बाल विद्या मन्दिर की 60 छात्राओ ने मशरूम ब्लॉक का भ्रमण किया। इस अवसर पर पद्मश्री अनूप साह द्वारा विद्यालय मे उगाए जा रहे मशरूम की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी दी तथा अपने संबोधन मे मशरूम उत्पादन की तकनीक तथा किस प्रकार इसका व्यवसायिक उपयोग कर स्वरोजगार की दिशा मे आगे बड़ा जा सकता है। पर्यावरणविद विनोद पांडे ने मशरूम उत्पादन की इस अभिनव पहल की सराहना की तथा मशरूम के संबंध मे विस्तृत जानकारी दी। स्लाइड के माध्यम से डॉ एस.एस बिष्ट ने मशरूम पर विस्तृत प्रकाश डाला। मशरूम प्रभारी गीता बिष्ट ने छात्रों द्वारा इसके व्यवसायिक उपयोग की जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे ने सभी का आभार व्यक्त किया। भ्रमण के दौरान मोहन लाल साह बाल विद्या मन्दिर की शिक्षिका जूली आर्या, उल्का परीदा, रक्षित आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा के अलर्ट के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने तथा आपदा से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ह

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad