हल्द्वानी में जमीन के सीमांकन के एवज में धन की डिमांड करना कानूनगो को महंगा पड़ गया

नैनीताल। हल्द्वानी में जमीन के सीमांकन के एवज में धन की डिमांड करना कानूनगो को महंगा पड़ गया। प्रारंभिक जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कानूनगो को निलंबित कर दिया है।
उपजिलाधिकारी, हल्द्वानी द्वारा पत्र संख्या 147/र.का./ जांच / वर्ष दिनांक 21.11. 2026 द्वारा अवगत कराया गया है कि शिकायतकर्ता श्री तनोज तिवारी द्वारा विषय “हिम्मतपुर तल्ला स्थित हमारे प्लॉट की लगभग 5.5 फीट चौड़ाई एवं 80 फिट गहराई (लगभग 440 वर्ग फुट) भूमि पर अतिक्रमण / दबाव के सम्बंध में” व्हॉटसएप्प पर शिकायत संदेश दिनांक 14.11.2026 की अपराह्न 4:29 बजे राजस्व निरीक्षक हल्द्वानी को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया था। तथा शिकायतकर्ता श्री तनोज तिवारी द्वारा प्रस्तुत शिकायती पत्र दिनांक 21.11.2026 से अवगत कराया गया है कि दिनांक 20.11.2026 बग्वाल अवकाश के दिन शिकायतकर्ता को राजस्व निरीक्षक द्वारा अपने कार्यालय में बुलाया गया और राजस्व निरीक्षक द्वारा विवादित भूखण्ड पर विजिट किया और उसकी एवज में शिकायतकर्ता से 9700 रू0 की मांग की और दस्तावेज लेने के बाद शिकायतकर्ता से पुनः 50,000.00 रू० की मांग की, ताकि त्वरित कार्यवाही की जाए। प्रकरण में तहसीलदार हल्द्वानी के द्वारा पत्रांक 145/र0का0/ स्पष्टीकरण / वर्ष 2026 दिनांक 21.11.2026 से श्री रमेश चन्द्र, राजस्व निरीक्षक हल्द्वानी का स्पष्टीकरण प्राप्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  इंटर ऑफिशियल एंड कमर्शियल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का खिताब तल्लीताल व्यापार मंडल ‘A’ के नाम

उपजिलाधिकारी, हल्द्वानी द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि शिकायतकर्ता श्री तनोज तिवारी तहसीलदार हल्द्वानी के कार्यालय में स्वयं उपस्थित हुये तथा शिकायतकर्ता द्वारा प्रकरण से सम्बन्धित वृतांत एवं तथ्यों से अवगत कराया गया। उपजिलाधिकारी, हल्द्वानी द्वारा प्रस्तुत तथ्यों के परीक्षण के आधार पर श्री रमेश चन्द्र राजस्व निरीक्षक हल्द्वानी के विरूद्ध उत्तराखण्ड कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 (यथा संशोधित) के अन्तर्गत नियमानुसार अनुशासनात्मक /विभागीय कार्यवाही हेतु संस्तुति की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत महाविद्यालय के दो प्राध्यापक ‘टीचर ऑफ द ईयर–2026’ से सम्मानित, शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को मिली पहचान

उपजिलाधिकारी, हल्द्वानी द्वारा उपलब्ध कराई गई आख्या के क्रम में सम्बन्धित कार्मिक के विरूद्ध लगाये गये आरोपों की प्रकृति एवं गभीरता तथा सम्बंधित कर्मचारी के पूर्ववर्ती तैनाती जनपद हरिद्वार से उनके आचरण एवं कार्यशैली के सम्बंध में आख्या प्राप्त किये जाने की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए प्रकरण की निष्पक्ष विभागीय जाँच करवाया जाना आवश्यक है। स्पष्ट है कि यदि जांच में आरोप सिद्ध होते हैं तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध दीर्घ शास्ति अधिरोपित किया जाना अपेक्षित हो सकता है तथा निष्पक्ष विभागीय जांच एवं प्रकरण की गभीरता को दृष्टिगत रखते हुए निलंबन की कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। अतः श्री रमेश चन्द्र, राजस्व निरीक्षक, तहसील हल्द्वानी के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही प्रारम्भ करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad