गुरु अर्जन देव सिंह के शहीदी दिवस पर निकाली गई शोभा यात्रा

नैनीताल । गुरु अर्जुन देव सिंह के शहीदी दिवस के मौके पर शनिवार को नैनीताल में गुरु सिंघ सभा द्वारा भव्य नगर कीर्तन व झांकी का आयोजन किया गया ।
इस मौके पर सुबह गुरुद्वारा में अरदास हुई । जिसके बाद पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया । नगर कीर्तन में हल्द्वानी के कलाकारों ने शानदार झांकी निकाली । जबकि अमरोहा से आई गतका पार्टी ने हैरत अंगेज करतब दिखाए । नगर कीर्तन में लुधियाना के बैंड की शानदार प्रस्तुति हुई ।
झांकी में बैंड के साथ ही गुरु तेग बहादुर की झांकी का भावुक दृश्य था ।
झांकी का नेतृत्व गुरु सिंघ सभा के अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह आनंद,महासचिव अमरप्रीत सिंह,जीत सिंह,मनप्रीत सिंह,सतनाम सिंह,संदीप सिंह,जगजीत सिंह,रमनदीप सिंह,जसकरण सिंह,मंजीत सिंह सहित सभा के अन्य सदस्य कर रहे थे ।
महासचिव अमरप्रीत सिंह ने बताया कि रविवार 21 जून को 11 बजे से अखंड पाठ होगा । उसके बाद दीवान सजाया जाएगा और बाद में लंगर होगा ।