नैनीताल में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम द्वारा चलाया गया राशन कार्ड सत्यापन अभियान

नैनीताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखंड प्रदेश के सभी जनपदों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में राशन कार्ड सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है । जनपद नैनीताल में भी जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के द्वारा जनपद में प्रचलित राशन कार्डो के सत्यापन कार्य हेतु जनपद, तहसील और विकास खंड स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं । जनपद स्तर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), तहसील/शहर स्तर पर उपजिलाधिकारी और विकास खण्ड स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है । जनपद नैनीताल में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्राथमिक परिवार के कुल 113642 , अंत्योदय अन्न योजना के 17834 और राज्य खाद्य योजना के कुल 101104 राशन कार्ड और उन राशन कार्डों में दर्ज यूनिट का सत्यापन कराया जा रहा है । नैनीताल तहसील के अंतर्गत गठित टीमों द्वारा अभी तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्राथमिक परिवार के 4281, अंत्योदय अन्न योजना के 363 और राज्य खाद्य योजना के 4508 राशन कार्डों का सत्यापन किया जा चुका है जिसमें से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत प्राथमिक परिवार के 160, अंत्योदय अन्न योजना के 11 राशन कार्ड और राज्य खाद्य योजना के 143 राशन कार्ड पात्रता की श्रेणी से बाहर हो जाने के कारण इन्हें विभाग द्वारा निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है । जिलाधिकारी द्वारा नैनीताल तहसील में उप जिलाधिकारी नवाजिश ख़लीक़ को शहरी क्षेत्र में राशन कार्ड सत्यापन हेतु नोडल अधिकारी और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट को सहायक नोडल अधिकारी नामित करते हुए अधिशासी अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक को सदस्य बनाया गया है । क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बिष्ट द्वारा जानकारी देते हुए कहा कि टीम को राशन कार्ड सत्यापन के दौरान कई घरों में ताला मिलने से संबंधित राशन कार्ड का सत्यापन नहीं हो पा रहा है जिन्हें भी अपने राशन कार्ड का सत्यापन जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में आकर करवाना होगा और कहा कि जिन राशन कार्ड धारकों द्वारा अभी तक ई केवाईसी नहीं कराई गई है वे संबंधित राशन की दुकान में जाकर अथवा घर बैठे भी प्ले स्टोर से मेरा ई केवाईसी एप डाउनलोड कर राशन कार्ड की ई केवाईसी कर सकते हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  मार्गशाला फाउंडेशन को एस डीजी 8 के लिए यूएनडीपी एसडीजी अचीवर्स अवार्ड से नवाजा, स्वरोजगार फेलोशिप से 200 से अधिक युवा उद्यमों को मिला सहयोग, देवेंद्र महोरी भी बने यंग अचीवर्स

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad