बियरशिबा सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में 09 मई को मातृदिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये

नैनीताल । बियरशिबा सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में 09 मई को मातृदिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। सर्वप्रथम मुख्य अतिथी विद्यालय संस्थापिका प्रबंधन निरुपमा भट्ट तलवार, प्रबंधक तिलक राज तलवार, को प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सती, सलाहाकार महोदया श्रीमती के दत्त, प्रशासनिक अधिकारी निशा सिंह, एच०ओ०डी० श्रीमती अनीता बिष्ट द्वारा पुष्प गुच्छ भेट स्वरुप दिया गया। मुख्य अतिथीयों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। प्राइमरी वर्ग के बच्चों नक्श, अराध्या, शिवम और अनवेशा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। अध्यापक विक्की लाल और तारा जोशी के नेतृत्व में सीनियर वर्ग के बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। जो की बहुत ही मनमोहक था। प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सती द्वारा सभी माताओं को मातृदिवस की शुभकामनाएँ दी। अध्यापिका अंजू बिष्ट के नेतृत्व में जिज्ञासा बिष्ट, दिव्यांश, लक्षिता, प्रियंका और जयांश ने माँ के बारे में अपने अपने सुन्दर विचार रखे। जिसको सुनकर सभी की आँख नम हो गयी। तत्पश्चात् अध्यापिका गार्गी कोशिक और खुशी शर्मा के नेतृत्व में नर्सरी, एल०के०जी० एवं यू०के०जी० बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसे देख कर सभी अभिभावक मनमुग्ध हो गये अध्यापिका श्रीमती भावना मेहरा के नेतृत्व में प्रियंका सुनोरी और नैना धामी द्वारा माँ पर कविता प्रस्तुत की गयी जो बहुत ही सराहनी थी। श्रीमती रुची देवलीया के नेतृत्व में कक्षा 5, 6 और स्पेशल छात्राओं द्वारा सुन्दर नृत्य की प्रस्तुती दी गयी। जो बहुत मनमोहक थी जूनियर कॉडिनेटर एकता भाकुनी एवं अध्यापिका पूजा नेगी द्वारा अभिभावकों को गेम्स खिलाये गये। जिसमें सभी अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। नर्सरी कक्षा के अभिभावकों ने रेम्प वॉक करके खुब आनन्द लिया। गेम्स और रेम्प वॉक में प्रतिभाग करने वाले अभिभावकों को पुरस्कृत भी किया गया। एल०के०जी० कक्षा के छात्र दक्ष डाला की माता श्रीमती विनिता डाला ने सुन्दर नृत्य की प्रस्तुती दी एवं कक्षा एल०के०जी० की छात्रा जेसिका सिंह की माता श्रीमती उमा ने सुन्दर गीत और स्पीच प्रस्तुत की जो बहुत ही अच्छी थी। अंत में एच0ओ0डी0 श्रीमती अनिता बिष्ट ने माँ का हमारे जीवन में महत्व बताते हुए कहा की माँ का स्थान हमारे जीवन में सबसे ऊँचा होता है उनका आशीर्वाद ही हमारी सफलता की सबसे मजबूत नींव है। आज का यह कार्यक्रम केवल एक उत्सव नहीं बल्कि उन अनगिनत त्यागों और प्रेम को नमन है जो हमारी माताएँ हर दिन हमारे लिए करती है। अंत में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया उपस्थित सभी अध्यापकगण श्रीमती विभा पाण्डे, श्रीमती विद्या डंगवाल, श्री विवेक बिष्ट, सब स्टॉफ का भी धन्यवाद ज्ञापन किया सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका अंजू बिष्ट द्वारा किया गया।