05 यूके नेवल यूनिट एनसीसी, नैनीताल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

नैनीताल, 5 जून। 05 यूके नेवल यूनिट एनसीसी, नैनीताल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन मृदुल शाह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत अयारपाटा क्षेत्र में एनसीसी कैडेटों एवं स्टाफ द्वारा वृक्षारोपण किया गया। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण तथा हरित भविष्य के निर्माण हेतु अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कैडेटों ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, प्रदूषण नियंत्रण तथा सतत विकास जैसे विषयों पर आकर्षक एवं जागरूकता बढ़ाने वाले पोस्टर तैयार किए।
इस अवसर पर कमान अधिकारी कैप्टन मृदुल शाह ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। उन्होंने कैडेटों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान मातृत्व और प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास है।
कार्यक्रम में डीएसबी परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर चीफ इंस्ट्रक्टर अरविंद., इंस्ट्रक्टर सनी, इंस्ट्रक्टर सतीश तथा यूनिट के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।